श्री राम जन्मोत्सव पर विभिन्न झांकियों सहित शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
किशनगढ़। चैत्र शुक्ल नवमी के पावन पर्व श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम शोभा यात्रा समिति, किशनगढ़ के तत्वावधान में 27 मार्च (शुक्रवार) को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सायं 6:15 बजे श्री शक्ति बालाजी मंदिर, नया शहर (बिहारी पोल के पास) से प्रारंभ हुई।

शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों छिपों का मोहल्ला, सब्जी मंडी, खिड़की चौक, जामड़ों का मोहल्ला, श्री काचरिया मंदिर, सदर बाजार, धान मंडी, पिनारी चौक एवं श्री गोविंद देव मंदिर होते हुए रामलीला मैदान, कचहरी चौक पहुंची।

- हाइलाइट्स:* श्री राम जन्मोत्सव पर 27 मार्च को भव्य शोभायात्रा का आयोजन* शोभायात्रा का शुभारंभ श्री शक्ति बालाजी मंदिर, नया शहर से सायं 6:15 बजे* शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान, कचहरी चौक पहुंची यात्रा* विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत* आकर्षक झांकियां बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र* कई स्थानों पर जल सेवा व स्वागत द्वार की विशेष व्यवस्था* श्रद्धालुओं ने रानी बुआ जी से लिया आशीर्वाद* रामलीला मैदान में आरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन* श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया पर्व

शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान, कचहरी चौक पहुंची यात्रा
मार्ग में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रानी बुआ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं समाजों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही कई स्थानों पर स्वागत द्वार, जल सेवा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं।

शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान, कचहरी चौक में भगवान श्री राम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तन, मन एवं धन से सहयोग कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया।
Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Leave a Comment